शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया आज मोहाली की जिला अदालत में पेश हुए। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद यह उनकी अदालत में पहली पेशी थी। सुप्रीम कोर्ट ने बिक्रम मजीठिया को जमानत देते हुए कुछ खास शर्तें लगाई थी।
इन हिदायतों का पालन करते हुए मजीठिया आज मोहाली अदालत में हाजिर हुए। सुप्रीम कोर्ट ने हिदायत की थी कि मजीठिया अपने पासपोर्ट संबंधी जानकारी मोहाली अदालत में एक हलफनामे (एफिडेविट) के माध्यम से दाखिल करें। अदालती हुक्मों के अनुसार उन्होंने आज अपना पक्ष रखा और पासपोर्ट संबंधी दस्तावेजी कार्रवाई पूरी की।



