Wednesday, February 4, 2026
Google search engine
Homeपंजाब'आप' विधायक से खाली करवाया गया सरकारी घर !

‘आप’ विधायक से खाली करवाया गया सरकारी घर !

जिला प्रशासन ने आज विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा के सरकारी घर पर कब्ज़ा कर लिया है। आज सुबह बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया और पठानमाजरा का सामान ट्रकों में भरकर भेज दिया गया।

बता दे कि विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा के खिलाफ़ केस दर्ज होने के बाद उन्हें गिरफ़्तार नहीं किया गया, जिसके कारण माननीय कोर्ट ने भी उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया है और अब जिला प्रशासन ने उनका सरकारी घर खाली करवा लिया है।पटियाला के सनौर से आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को पटियाला कोर्ट ने रेप के एक मामले में भगोड़ा घोषित किया था।

इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। इससे पहले पुलिस ने विधायक से बंगला खाली करने की मांग करते हुए नोटिस लगाया था, पठानमाजरा ने सरकारी घर खाली करवाने के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी सरकार और टॉप लीडरशिप के खिलाफ कड़े तेवर दिखाए है। पठानमाजरा ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर पूछा, “अगर घर खाली करवाना ही है

तो पीआरटीसी के पूर्व चेयरमैन रणजोत सिंह हडाना का 5 एकड़ का घर क्यों नहीं खाली कराया जा रहा, जहां राजनीतिक गतिविधियां चल रही हैं?” उन्होंने कहा कि मैं मौजूदा विधायक हूं और लोगों ने मुझे विधायक चुना है। मौजूदा विधायक का घर खाली नहीं कराया जा सकता, लेकिन मेरा घर क्यों खाली कराया जा रहा है?

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के कपूरथला हाउस में रह रहे हैं। सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा व्यक्ति पसंद नहीं है जो पंजाब और अपने इलाके के हक की बात करे। आम आदमी पार्टी तानाशाही पर उतर आई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments