उत्तर भारत में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हुई, और ठंड बढ़ गई। इस बीच, माता वैष्णो देवी यात्रा पर जाने वाले भक्तों के लिए एक ज़रूरी खबर सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर की त्रिकुटा पहाड़ियों में भारी बर्फबारी हो रही है, जिससे माता वैष्णो देवी का दरबार बर्फ की सफेद चादर से ढक गया है।
आपको बता दें कि इस बर्फबारी और बारिश के कारण एहतियात के तौर पर माता वैष्णो देवी की यात्रा रोक दी गई है। मंदिर में भारी बर्फबारी और तेज हवाओं के कारण नए रजिस्ट्रेशन रोक दिए गए हैं।
इसके साथ ही भक्तों के लिए हेलीकॉप्टर और रोपवे सर्विस भी बंद कर दी गई हैं। इस समय भारी बर्फबारी के कारण भक्त सुरक्षित जगहों पर पहुंच गए हैं और प्रशासन भक्तों से अपील कर रहा है कि जब तक हालात सामान्य न हो जाएं, तब तक सावधान रहें।



