Monday, March 2, 2026
Google search engine
Homeस्पोर्टसभारत और न्यूजीलैंड सीरीज, क्यों हुआ वीडियो वायरल ?

भारत और न्यूजीलैंड सीरीज, क्यों हुआ वीडियो वायरल ?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हाल ही में खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज का समापन हुआ। इस सीरीज में न्यूजीलैंड ने 2-1 से ऐतिहासिक जीत दर्ज की।पिछले साल कीवियों ने टीम इंडिया को टेस्ट सीरीज में 3-0 से व्हाइट वॉश किया था। फैंस ने टेस्ट सीरीज के वक्त भी टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को जिम्मेदार ठहराया था।

अब एक बार फिर मेन इन ब्लू का खराब प्रदर्शन देखकर प्रशंसक हेड कोच पर गुस्सा होते दिख रहे है।दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि मैदान पर मौजूद गौतम गंभीर को देखकर स्टैंड्स में मौजूद दर्शकों ने ‘हाय-हाय’ के नारे लगाए। बात सिर्फ गंभीर के खिलाफ नारेबाजी तक ही सीमित नहीं रही,

बल्कि इसमें विराट कोहली का बड़ा ही दिलचस्प किरदार नजर आया।वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि नारेबाजी के बीच विराट कोहली क्राउड की तरफ मुंह करके कुछ बोलते है देखने में ऐसा ही प्रतीत होता है कि जैसे कोहली ने कुछ अपशब्द कहे हों ,हालांकि हम इस बात की पुष्टि नहीं करते हैं कि कोहली ने क्या बोला।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments