Sunday, August 30, 2026

Google search engine
Homeपंजाबकर्नल पुष्पिंदर बाठ मामले में सीबीआई ने 5 पांच पुलिस अफसरों को...

कर्नल पुष्पिंदर बाठ मामले में सीबीआई ने 5 पांच पुलिस अफसरों को किया तलब

कर्नल पुष्पिंदर बाठ और उनके पुत्र की मारपीट का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। अब इस मामले में सीबीआई अदालत ने और सख्ती कर दी है। सीबीआई ने इस मामले की जांच के दौरान परिवार की मांग को ध्यान में रखते हुए आरोपी पांच पुलिस अफसरों को तलब कर लिया है और 16 मार्च को इसका पहला ट्रायल भी किया जाएगा।

बता दें कि सीबीआई ने इंस्पेक्टर रॉनी सिंह, हैरी बोपाराये, हरजिंदर सिंह ढिल्लो और शमिंदर सिंह सहित एक कांस्टेबल को तलब किया है। हालांकि सीबीआई ने जांच के बाद चार्जशीट से धारा 109 हटा दी, लेकिन कर्नल पुष्पिंदर बाठ की पत्नी रितू बाठ का कहना है कि हमारी लड़ाई अभी भी जारी है। उन्होंने ने कहा कि वे किसी कीमत पर पीछे हटने वालों में से नहीं हैं। जब तक हमें इंसाफ नहीं मिलता, तब तक वे चैन से नहीं बैठेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments