अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से ग्रीनलैंड पर अमेरिकी कब्जे की अपनी इच्छा जाहिर की है।उन्होंने अमेरिकी, डेनिश और ग्रीनलैंडिक अधिकारियों के बीच हुई एक उच्च-स्तरीय बैठक के बाद अपनी इच्छा को दोहराया है। उन्होंने ग्रीनलैंड को अमेरिकी सुरक्षा के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इस स्थिति का कुछ समाधान हो जाएगा।
हालांकि, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ग्रीनलैंड पर कब्जे की इच्छा को अमेरिका के नागरिकों का कितना समर्थन प्राप्त है, इस मामले को लेकर रॉयटर्स/इप्सोस ने शुक्रवार (16 जनवरी, 2026) को एक सर्वे किया है।. जिसके मुताबिक, पांच में से एक से भी कम अमेरिकी नागरिक ग्रीनलैंड पर कब्जे को ट्रंप की कोशिशों का समर्थन करते हैं और मात्र 10 में से एक का मानना है कि इसके लिए अमेरिकी सेना को बल प्रयोग करना चाहिए।
सर्वे में पहला सवाल किया गया कि क्या अमेरिकी नागरिक ग्रीनलैंड पर कब्जे की कोशिश का समर्थन करते हैं? इस सवाल के जवाब में 47 प्रतिशत अमेरिकियों ने नहीं में अपना जवाब दिया है. वहीं, मात्र 17 परसेंट जनता ग्रीनलैंड पर कब्जे की कोशिश का समर्थन करते हैं. जबकि 36 परसेंट लोगों ने पता नहीं पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।दूसरा सवालः क्या अमेरिका को ग्रीनलैंड और पनामा कैनल को अपनी टेरेटरी बनाने के लिए सैन्य बल का इस्तेमाल करना चाहिए? इस पर मात्र 10 परसेंट अमेरिकियों ने हां में जबाव दिया है।
वहीं, 69% लोगों ने इसका विपरीत नहीं में उत्तर दिया है. जबकि 21 प्रतिशत लोगों ने पता नहीं में अपनी प्रतिक्रिया दी है।तीसरा सवालः क्या अमेरिका को पश्चिमी गोलार्ध के मामलों में अपना प्रभुत्व स्थापित करने के लिए नीति का इस्तेमाल करना चाहिए? सर्वे के मुताबिक, 33 प्रतिशत अमेरिकी नागरिकों ने इस पर हामी भरी है।
वहीं, 41 परसेंट लोगों ने इसका विरोध किया है, जबकि 26 प्रतिशत लोगों ने पता नहीं में अपनी प्रतिक्रिया दी है।यह सर्वे अमेरिकी सेना की ओर से वेनेजुएला पर सैन्य कार्रवाई करने और वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद सामने आया है।


