Thursday, April 9, 2026

Google search engine
Homeपंजाबराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जालंधर दौरा कैंसिल , कोहरे की वजह फ्लाइट...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जालंधर दौरा कैंसिल , कोहरे की वजह फ्लाइट अमृतसर से टेक ऑफ नहीं कर पाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज 16 जनवरी का जालंधर दौरा कैंसिल हो गया है। उनकी फ्लाइट अमृतसर से टेक ऑफ नहीं कर पाई। इसका कारण खराब मौसम बताया जा रहा है। उन्हें NIT जालंधर में कॉन्वोकेशन सेरेमनी में शामिल होना था।

राष्ट्रपति मुर्मू गुरुवार को अमृतसर पहुंचीं, जहां उन्होंने GNDU कॉन्वोकेशन में हिस्सा लिया। इस बीच, पंजाब और चंडीगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने आज घने कोहरे और कड़ाके की ठंड को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, पंजाब में तापमान एक बार फिर ज़ीरो डिग्री के करीब पहुंच गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments