Thursday, April 9, 2026

Google search engine
Homeपंजाबस्कूलों के बाद अब पंजाब में डीसी दफ्तरों को बम की धमकी...

स्कूलों के बाद अब पंजाब में डीसी दफ्तरों को बम की धमकी मिली

पंजाब में डीसी दफ्तरों को बम की धमकी मिली है। अब तक यह धमकी गुरदासपुर और मुक्तसर के DC ऑफिस तक पहुंच चुकी है, जिसके बाद ऑफिस को तुरंत खाली करा लिया गया। मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है और पूरे ऑफिस एरिया को सील कर दिया गया है।पुलिस स्निफर डॉग्स की मदद से किसी भी संभावित बम की तलाश कर रही है।

अब तक की जांच में पता चला है कि यह ई-मेल पाकिस्तानी संगठन ISKP के नाम से भेजा गया था। फिलहाल, इस मामले पर अधिकारियों की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया गया है।पुलिस जांच के बाद इस मामले पर ऑफिशियली कुछ कहेगी। पुलिस के मुताबिक, यह ई-मेल सुबह करीब 9 बजे मिला था। इससे पहले अमृतसर, जालंधर और पटियाला के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।

इसके बाद लुधियाना समेत कई जगहों पर कोर्ट कॉम्प्लेक्स को उड़ाने की भी धमकी मिली थी। हालांकि, तलाशी के दौरान किसी भी तरह का कोई बम नहीं मिला।इससे पहले पिछले साल दिसंबर में भी स्कूलों को उड़ाने की धमकी वाले ईमेल आए थे। उस समय सुरक्षा कारणों से पुलिस ने सभी स्कूलों को खाली करवा लिया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments