Monday, March 2, 2026
Google search engine
HomeCrime'आप' सरपंच हत्या मामले में 2 शूटरों को किया गिरफ्तार

‘आप’ सरपंच हत्या मामले में 2 शूटरों को किया गिरफ्तार

पंजाब के अमृतसर में आम आदमी पार्टी के एक सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद दोनों शूटर पंजाब से भागकर छत्तीसगढ़ पहुंच गए थे और रायपुर में अपने रिश्तेदारों के घर छिपे हुए थे। रविवार को रायपुर पुलिस और पंजाब पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में दोनों शूटरों को गिरफ्तार किया गया।

जानकारी के मुताबिक, टेक्निकल इनपुट और लोकेशन ट्रेसिंग के बाद पंजाब पुलिस को पता चला कि आरोपी रायपुर में अपने रिश्तेदार के घर छिपे हुए हैं। दोनों शूटरों की लोकेशन राजिंदर नगर के ऋषभ अपार्टमेंट में मिली। लोकेशन कन्फर्म होने के बाद पंजाब और रायपुर पुलिस ने वहां रेड की।

पंजाब के अमृतसर में आम आदमी पार्टी के सरपंच जरमल सिंह की हत्या के मामले में DGP गौरव यादव ने आज यानी 12 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। DGP ने बताया कि इस हत्या के मामले में कुल 7 गिरफ्तारियां हुई हैं। इनमें से 2 रायपुर से, 2 मोहाली से और 3 तरनतारन से गिरफ्तार हुए हैं।

DGP ने बताया कि रायपुर से गिरफ्तार किए गए सुखराज सिंह (निवासी तरनतारन) और करमजीत सिंह (निवासी गुरदासपुर) ने सरपंच को गोली मारी थी। इसके अलावा जोबनजीत सिंह समेत 2 और आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। सोमवार सुबह पुलिस ने कुलविंदर सिंह किंदा, अरमानदीप सिंह और हरदीप सिंह को भी गिरफ्तार किया है।

आरोपियों को छत्तीसगढ़ की एक लोकल कोर्ट में पेश करके 14 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया है। उन्हें हवाई जहाज से पंजाब लाया जा रहा है। DGP ने कहा कि यह हत्या विदेश में बैठे एक हैंडलर के कहने पर की गई थी। कहा जा रहा है कि सरपंच की गैंगस्टर प्रभ दासूवाल से पुरानी दुश्मनी है।DGP ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पंजाब में किसी ने गोली चलाई तो पंजाब पुलिस उसे कहीं नहीं छोड़ेगी, चाहे वह देश में हो या विदेश में।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments