सोने की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है लेकिन कभी-कभी गिरावट भी होती है। घरेलू वायदा बाजार में आज सोने की कीमतें बढ़ गईं। MCX पर सोना फरवरी वायदा रेट 0.20% बढ़कर 1,38,012 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं गुडरिटर्न्स के मुताबिक आज सोना बढ़कर 1,38,860 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में सोने की कीमत 1,40,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गई। उधर इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार सुबह तक सोने के दाम 1,35,773 रुपये रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया


