Thursday, April 9, 2026

Google search engine
Homeनेशनलसोने- चांदी के आज क्या है दाम....

सोने- चांदी के आज क्या है दाम….

आज सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी जारी रही। 2 जनवरी 2026, MCX पर सोने की कीमतें लगभग 1,36,000 से 1,37,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आस-पास रहीं। चांदी की कीमतें भी मजबूत होकर 2,37,000 से 2,42,000 रुपये प्रति किलोग्राम के दायरे में पहुंच गई। दोनों कीमती धातुओं ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी अपनी तेजी बरकरार रखी।

नए साल 2026 में अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी बाजार में कीमती धातुओं की चमक बरकरार है। 2025 में रिकॉर्ड तोड़ रैली के बाद, 2026 के पहले कारोबारी सप्ताह में सोने और चांदी ने अपनी मजबूत बढ़त जारी रखी।

शुक्रवार, 2 जनवरी को स्पॉट सोने की कीमतें लगभग 0.9% बढ़कर $4,350 प्रति औंस के पहुंच गई। स्पॉट चांदी की कीमतें 2% से अधिक बढ़कर $72 प्रति औंस के स्तर पर कारोबार करने लगीं।नए साल के पहले दिन सोना मजबूत रहा, जबकि चांदी में कुछ गिरावट आई।

नए साल के पहले दिन गुरुवार को सोने की कीमतें मजबूत रहीं और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यह करीब 640 रुपये बढ़कर 1,38,340 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को 99.9 प्रतिशत शुद्ध सोने की कीमत 1,37,700 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।

हालांकि, चांदी की कीमतें लगातार दूसरे दिन गिरीं और 1,600 रुपये की गिरावट के साथ 2,37,400 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर आ गई, जबकि पिछले कारोबारी सेशन में यह 2,39,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments