Thursday, April 9, 2026

Google search engine
Homeनेशनलसोने की आज क्या है कीमत ?

सोने की आज क्या है कीमत ?

साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर को सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 फरवरी, 2026 की एक्सपायरी डेट वाला सोना बुधवार को 1,36,327 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। पिछले कारोबारी दिन MCX पर सोना 1,36,666 रुपये पर बंद हुआ था।

31 दिसंबर को सुबह 10:10 बजे MCX पर 5 फरवरी की एक्सपायरी डेट वाला सोना 1,35,971 रुपये पर ट्रेड कर रहा था, जो पिछले दिन के क्लोजिंग प्राइस से करीब 700 रुपये कम है। शुरुआती कारोबार के दौरान MCX पर सोना 1,36,327 रुपये के हाई पर भी पहुंच गया था।

साल के आखिरी कारोबारी दिन सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों में सोने की कीमतों में रिकॉर्ड हाई दर्ज किया गया है। साल 2025 में सोने ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। हालांकि, सोने की बढ़ती कीमतों के कारण यह अब आम लोगों की पहुंच से बाहर होता जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments