Thursday, April 9, 2026

Google search engine
Homeपंजाबजालंधर आरटीए रविंदर सिंह गिल की संदिग्ध हालात में मौत....

जालंधर आरटीए रविंदर सिंह गिल की संदिग्ध हालात में मौत….

जालंधर हाइट्स-2 फ्लैट में रहने वाले जालंधर RTA रविंदर सिंह गिल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव बाथरूम से बरामद हुआ। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। घटना का पता तब चला जब RTA काफी देर तक वॉशरूम से बाहर नहीं आए, जब उनके ड्राइवर ने देखा कि वे फर्श पर गिरे हुए है।

उसने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सदर थाने के जालंधर हाइट्स सब-चौकी के इंचार्ज और सब-इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। रविंदर सिंह गिल के पास चंडीगढ़ हेड ऑफिस का चार्ज था ।

लेकिन उन्हें जालंधर RTA का एडिशनल चार्ज दिया गया था। चौकी इंचार्ज सुरजीत सिंह ने बताया कि RTA रविंदर सिंह गिल के गनमैन ने उन्हें बाथरूम में मरा हुआ देखा। रविंदर गिल के दो बेटे हैं, जिनमें से एक की कुछ दिन पहले ही शादी हुई है। रविंदर सिंह गिल का अंतिम संस्कार बठिंडा में किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments