मोहाली में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने कबड्डी प्लेयर राणा बलचौरिया की हत्या के मामले में खुद से संज्ञान लिया है। कोर्ट ने पूछा कि क्या मैच के लिए परमिशन ली गई थी और टूर्नामेंट वेन्यू के बाहर कितने पुलिसवाले तैनात थे। इस पर पंजाब DGP से जवाब मांगा गया है। मामले की अगली सुनवाई 15 जनवरी को होगी।
15 दिसंबर को मोहाली के सोहाना में कबड्डी टूर्नामेंट हो रहा था। मैच के दौरान दो युवकों ने पहले राणा बलचौरिया के चेहरे पर शॉल से मारा और फिर सेल्फी लेने के बहाने उनके सिर में गोली मार दी। इसके बाद वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। लोग उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले गए, जहां फोर्टिस हॉस्पिटल ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
दूसरी ओर, बंबीहा गैंग ने इस घटना की जिम्मेदारी ली। उनका कहना था कि वह विपक्ष को मजबूत कर रहा था, जिसके चलते उसकी हत्या हुई। हालांकि, राणा बलचौरिया के पिता ने कहा कि उनके बेटे का किसी से कोई लेना-देना नहीं था। लोग उनके नाम का बहाना बनाकर फेम पाने की कोशिश कर रहे थे।


