हिमाचल प्रदेश और कश्मीर घाटी में भारी बर्फबारी के बाद देश के उत्तरी राज्यों में ठंड के लिए अलर्ट जारी किया गया है।उत्तर पश्चिमी भारत पर जेट स्ट्रीम और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और बिहार तक कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का असर देखने को मिल रहा है।
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी राज्यों में आने वाले दिनों तक ठंड और कोहरा बना रहेगा, जबकि दिल्ली में सुबह और शाम वाली ठंड होगी और स्मॉग और प्रदूषण भी बनी रहेगी।मौसम विभाग ने बताया है कि 27 दिसंबर तक दिल्ली के हालात लगभग ऐसे ही बने रहेंगे
घने कोहरे का पूर्वानुमान है जिससे विजिबिलिटी बेहद कम हो रहेगी।क्रिसमस के दिन दिल्ली में तापमान सामान्य के करीब रहने की उम्मीद है और आसमान साफ रह सकता है, हालांकि सुबह के समय हल्का कोहरा रहेगा।


