Thursday, July 16, 2026

Google search engine
Homeपंजाबपंजाब में बढ़ रहा ठंड का असर, सुबह और रात में छाया...

पंजाब में बढ़ रहा ठंड का असर, सुबह और रात में छाया घना कोहरा

पंजाब में भी कोल्ड वेव का असर बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में और घना कोहरा देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए बड़ा अनुमान लगाया है। मौसम विभाग ने आज से 26 तारीख तक अलर्ट जारी किया है।

आने वाले दिनों में पंजाब में बहुत घना कोहरा रहेगा, जिसे देखते हुए पूरे राज्य में कोल्ड वेव और घने कोहरे के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किए गए है। इसके साथ ही आज कुछ जगहों पर हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है।पंजाब और चंडीगढ़ में देर रात से घना कोहरा छाया हुआ है।

विज़िबिलिटी कम होने की वजह से गाड़ी चलाने वालों को हेडलाइट जलाकर गाड़ी चलानी पड़ रही है।अगले सात दिनों तक मौसम सूखा रहने और सुबह और रात में घना कोहरा रहने की संभावना है। आज से हवाएं तेज़ और ठंडी होंगी। इसका मुख्य कारण पहाड़ी इलाकों में हुई ताज़ा बर्फबारी बताया जा रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश न होने की वजह से कोहरे के साथ-साथ पॉल्यूशन बढ़ने के भी चांस है। सोमवार को दिन में धूप निकलने से कुछ राहत मिली। सुबह ही कोहरा काफी हद तक छंट गया था। धूप निकलते ही मौसम साफ हो गया, जिससे ठंड से भी राहत मिली। आज भी कुछ राहत की उम्मीद है,

लेकिन यह दिन में थोड़ी देर के लिए ही हो सकती है। तेज और ठंडी हवाओं के कारण कोहरा तो छंट सकता है, लेकिन ठंड से राहत कम मिलेगी। ठंड बढ़ने के आसार हैं, जो धूप में भी महसूस होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments