Thursday, April 9, 2026

Google search engine
Homeनेशनलक्या है सोने के दाम ?

क्या है सोने के दाम ?

भारत में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी के बाद गिरावट देखने को मिल रही है. हफ्तेभर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1200 रुपये और 100 ग्राम की कीमत 12000 रुपये कम हुई है. जबकि हफ्ते की शुरुआत में कीमतें अपने अब तक के सबसे हाई लेवल पर थी।

अभी, 24 कैरेट सोने की 10 ग्राम की कीमत 1,34,180 रुपये, 22 कैरेट की कीमत 1,23,000 रुपये और 18 कैरेट की कीमत 1,00,630 रुपये है. वहीं, 24 कैरेट के 100 ग्राम सोने का भाव 13,41,700 रुपये, 22 कैरेट का 12,29,000 रुपये और 18 कैरेट का भाव 10,06,300 रुपये है. कल 19 दिसंबर को कीमतों में 6,600 रुपये तक की गिरावट आई थी।

सोने की कीमतें 15 दिसंबर को अपने नए रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे आ गई हैं. 10 ग्राम का सोना अपने पीक 1,35,380 रुपये से 1,200 रुपये नीचे है और 24 कैरेट का 100 ग्राम सोना अपने लाइफटाइम हाई 13,53,800 रुपये से 12000 रुपये नीचे गिर गया है. हालांकि, अगर पूरे दिसंबर महीने की बात करें, तो अब तक सोने की कीमत में 3 परसेंट का इजाफा हुआ है

LKP एनालिस्ट का मानना ​​है कि शॉर्ट टर्म में सोना 1,31,500 रुपये से 1,34,000 रुपये की रेंज में बना रह सकता है. अगर ऐसा होता है, तो क्रिसमस वीक के दौरान सोना नए रिकॉर्ड हाई से दूर रहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments