लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बुधवार को जर्मनी की राजधानी बर्लिन पहुंचे। एयरपोर्ट पहुंचते ही इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। राहुल गांधी यहां भारतीय समुदाय से सीधे बातचीत करने और यूरोप में पार्टी की सोच को मजबूत करने के मकसद से आए हैं।
राहुल गांधी का दौरा राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने इस दौरान बीएम डबल्यू का दौरा किया। वह 20 दिसंबर तक जर्मनी में रहेंगे, जबकि भारत में संसद का विंटर सैशन चल रहा है, जो 19 दिसंबर तक चलेगा। भारतीय जनता पार्टी ने संसद की कार्यवाही के बीच विदेश जाने पर उन पर निशाना साधा है और उनकी गंभीरता पर सवाल उठाया है।
अपने दौरे के दौरान राहुल गांधी आज बर्लिन में आयोजित एक खास कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे है। IOC के मुताबिक, वह यूरोप में कांग्रेस की अलग-अलग यूनिट्स के प्रेसिडेंट से मिलेंगे। इस दौरान वह नॉन-रेसिडेंट इंडियंस (NRIs) के मुद्दों को सुनेंगे और पार्टी के विजन को आगे बढ़ाने पर चर्चा करेंगे।
राहुल गांधी का दौरा राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। वह 20 दिसंबर तक जर्मनी में रहेंगे, जबकि भारत में संसद का विंटर सेशन चल रहा है, जो 19 दिसंबर तक चलेगा। भारतीय जनता पार्टी ने संसद की कार्यवाही के बीच विदेश जाने पर उन पर निशाना साधा है और उनकी गंभीरता पर सवाल उठाया है।


