Tuesday, February 10, 2026
Google search engine
Homeनेशनलमनरेगा का नाम बदलेगी केंद्र सरकार.......

मनरेगा का नाम बदलेगी केंद्र सरकार…….

ससंद में आज विपक्षी दल ने केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया बता दे कि जैसे ही केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में ‘विकसित भारत-रोज़गार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) की गारंटी (विकासशील भारत-जी राम जी) बिल, 2025’ पेश किया। इसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया।

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि हम इस बिल का विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि हर योजना का नाम बदलने की सनक समझ में नहीं आती। जब भी ऐसा किया जाता है, सरकार को पैसा खर्च करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि नया बिल संविधान की मूल भावना के खिलाफ है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि इसमें काम के दिन 100 से बढ़ाकर 125 दिन करने की बात कही गई है, लेकिन सैलरी बढ़ाने की कोई बात नहीं की गई है। प्रियंका ने योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाने का भी विरोध किया। इसी बीच जब बीजेपी ने कुछ कहा तो प्रियंका ने कहा कि महात्मा गांधी मेरे परिवार के सदस्य नहीं थे, बल्कि परिवार के सदस्य जैसे थे।

उन्होंने कहा कि किसी एक व्यक्ति की सनक के आधार पर कोई योजना नहीं बदली जानी चाहिए। इस बिल को लेकर सदन में कोई चर्चा नहीं हुई। इसलिए मेरी राय है कि पहले पार्लियामेंट में बहस होनी चाहिए और फिर ज़रूरी सुझावों को शामिल करके नया बिल लाया जाना चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments