Thursday, April 9, 2026

Google search engine
Homeनेशनलसोने की कीमतों में कितनी आई तेजी ?

सोने की कीमतों में कितनी आई तेजी ?

घरेलू फ्यूचर मार्किट में सोने की कीमतों में सोमवार, 15 दिसंबर को तेजी देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 फरवरी, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा सोमवार को 1,34,204 रुपए (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ।

इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,33,622 रुपए पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था।15 दिसंबर की सुबह 10:10 बजे, एमसीएक्स पर 5 फरवरी का एक्सपायरी वाला गोल्ड 1,34,669 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। जो कि पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 1050 रुपये की तेजी दिखाता है।

एमसीएक्स गोल्ड शुरुआती कारोबार में 1,34,859 रुपए के हाई लेवल पर पहुंचा था।सोने की कीमतें कई वजहों से ऊपर-नीचे होती रहती है। वैश्विक स्तर पर चल रही अनिश्चितता हो या फिर भारतीय करेंसी रुपये में जारी उतार-चढ़ाव, सरकारी टैक्स इत्यादि चीजें गोल्ड के रेट को प्रभावित करती है।

पिछले कुछ दिनों में सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है।ग्राहकों को सोना खरीदने के लिए अब पहले से ज्यादा पैसा खर्च करने होंगे। अगर आप सोना लेने जा रहे है तो अपना बजट बढ़ा ले।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments