कनाडा के डेल्टा शहर में पंजाब की रहने वाली मंदीप कौर की मौत का रहस्य सुलझ गया है और इसमें एक दिल दहला देने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में पता चला है कि यह कोई साधारण सड़क हादसा नहीं था, बल्कि एक सोची-समझी हत्या थी, जिसे अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि मंदीप का सगा देवर गुरजोत सिंह ही था।
आरोपी ने पहले भाभी की कार को टक्कर मारी और फिर उसे आग के हवाले कर दिया। डेल्टा पुलिस ने गुरजोत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।26 अक्तूबर 2025 की रात करीब 11:20 बजे हाईवे 17 के 7000 ब्लॉक में यह हादसा हुआ।
सूचना मिली कि एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है और उसमें आग लगी हुई है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कार के अंदर एक महिला की जलकर राख हुई लाश मिली, जिसकी पहचान 30 साल की मंदीप कौर के रूप में हुई।शुरुआत में इसे दुर्घटना माना गया, लेकिन संदिग्ध हालात और सबूतों के आधार पर पुलिस ने इसे हत्या की जांच में बदल दिया।
जांच में डेल्टा पुलिस की क्राइम ब्रांच, ट्रैफिक विभाग और K-9 यूनिट शामिल रही। 25 नवंबर को पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट पेश की। गुरजोत सिंह परमानव अवशेषों के साथ अमानवीय व्यवहार (धारा 182B) सेकंड डिग्री मर्डर (धारा 235(1)) आरोप दर्ज हुए है।मंदीप कौर की शादी इसी साल 7 मार्च 2025 को हुई थी और वह पीआर (परमानेंट रेजिडेंसी) पर कनाडा में रह रही थी।


