Sunday, April 19, 2026

Google search engine
Homeपंजाब15 फरवरी को नो परचेज डे, 22 फरवरी को बंद रहेंगे पेट्रोल...

15 फरवरी को नो परचेज डे, 22 फरवरी को बंद रहेंगे पेट्रोल पंप

NRI SANJH JALANDHAR (12 February)

पंजाब में 22 फरवरी को पूरे राज्य में पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा। यह ऐलान पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिशन पंजाब ने किया है। जिस कारण आम लोगों को बार फिर से मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है और पेट्रोल पंप पर लोगों की लंबी-लंबी लाइनें देखने को मिल सकती हैं।

15 फरवरी को रखेंगे नो परचेस डे

एसोसिशन के अध्यक्ष परमजीत दोआबा ने हमने तय कर लिया है कि हम राज्य में 15 फरवरी को नो परचेस डे मनाएंगे। तेल कंपनियों से पेट्रोल-डीजल की खरीदारी नहीं करेंगे। इसके बाद 22 फरवरी को पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल डीजल की बिक्री नहीं की जाएगी। इसके साथ ही किसान यूनियनों के 16 फरवरी को भारत बंद के ऐलान का भी समर्थन करेंगे। 

16 तारीख से ही पड़ सकता है असर

एसोसिशन ने 15 फरवरी को नो परचेस डे का ऐलान किया है। जिसका असर 16-17 फरवरी को देखने को मिल सकता है। क्योंकि पेट्रोल नहीं खरीदने की वजह से पेट्रोल और डीज़ल की किल्लत हो सकती है। क्योंकि 16 फरवरी को किसानों ने भारत बंद का ऐलान किया है और उस दिन भी पेट्रोल-डीजल की खरीद नहीं हो पाएगी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments