Tuesday, May 26, 2026

Google search engine
Homeपंजाबअमृतसर जमीन विवाद में एक की मौत,पुलिस ने जांच की शुरू

अमृतसर जमीन विवाद में एक की मौत,पुलिस ने जांच की शुरू

अमृतसर में बीते दिन ठठे गांव में ज़मीन विवाद हुआ, जिसमें गोलीबारी में 21 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसके पिता अस्पताल में है। पुलिस ने परिवार का बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 21 वर्षीय जसकरण सिंह के तौर पर हुई है। उसके पिता की हालत भी गंभीर बनी हुई है। परिवार के अनुसार, जसकरण और उसके पिता लंबे समय से ज़मीन विवाद का सामना कर रहे थे।

गांव के कुछ बुजुर्गों ने समझौता करवाने की कोशिश की थी और परिवार आज ही समझौते से लौट रहा था। इसी दौरान, जब जसकरण सिंह अपने खेत की ओर जा रहा था, तो पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जसकरण के सीने में गोली लगी और दात से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जसकरण परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से पूरा परिवार शोक में डूब गया है। परिवार पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग कर रहा है।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और परिजनों के बयान दर्ज कर लिए है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments