आम आदमी क्लीनिकों ने 3 साल में 4.20 करोड़ लोगों को उपचार की सुविधाए दी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा राज्य में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने के लिए शुरू की गई “आम आदमी क्लीनिक” परियोजना में तीन सालों में, इन क्लीनिकों में ओपीडी में आने वाले मरीजों ने 4.20 करोड़ और लैब टैस्ट किए और 2.29 करोड़ लैब टेस्टों के आंकड़े को पार कर लिया है।
पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि 15 अगस्त 2022 से अब तक राज्य के 4.20 करोड़ से अधिक लोगों ने 881 आम आदमी क्लीनिकों में मुफ्त इलाज प्राप्त किया है। आम आदमी क्लीनिकों में आने वाले लोगों की गिनती संबंधी में औसतन प्रतिदिन लगभग 73,000 मरीजों को इलाज की सुविधा प्रदान कर रहे हैं और प्रत्येक क्लीनिक में औसतन 83 मरीज प्रतिदिन आते हैं। यह आंकड़ा क्लीनिकों की दक्षता और लोगों के भरोसे को दर्शाता है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 4.20 करोड़ व्यक्तियों में से 1.50 करोड़ लोग पहली बार आए, जोकि क्लीनिकों की व्यापक पहुंचयोग्यता को दर्शाता है जबकि 2.7 करोड़ मरीज दोबारा आए, जो मरीजों के विश्वास और संतुष्टि का प्रमाण है। इन क्लीनिकों ने नागरिकों के स्वास्थ्य खर्च में 2000 करोड़ रुपये की बचत कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।


