Monday, April 27, 2026

Google search engine
Homeनेशनलअमृतसर -सहरसा गरीब रथ ट्रेन में सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास...

अमृतसर -सहरसा गरीब रथ ट्रेन में सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास लग गई आग, सभी यात्री सुरक्षित

आज सुबह लुधियाना से दिल्ली जा रही अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12204 में सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास आग लग गई। ट्रेन सरहिंद स्टेशन से आधा किलोमीटर दूर ही गई थी कि यात्रियों ने एक डिब्बे से धुआं निकलते देखा। ट्रेन को तुरंत रोक दिया गया और रेलवे कर्मचारियों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया।

स्थानीय पुलिस अधिकारी के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे टीमें मौके पर पहुंच गई। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उन्होंने कहा कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है और सभी यात्री सुरक्षित हैं। हालांकि, एक महिला यात्री घायल हो गई है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 7:30 बजे हुई।

जैसे ही आग लगने का पता चला, रेलवे कर्मचारियों ने तेजी से कार्रवाई की, प्रभावित डिब्बे को खाली करवाया, और फायर ब्रिगेड टीमों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा कि आग को सीमित क्षेत्र तक नियंत्रित कर लिया गया था और जल्द ही बुझा दिया गया।

रेलवे के एक आधिकारिक बयान में कहा गया, “अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस (12204) के एक डिब्बे में आग लग गई थी। रेलवे अधिकारियों ने तुरंत यात्रियों को अन्य डिब्बों में भेज दिया और आग बुझा दी गई। कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ। ट्रेन जल्द ही अपनी मंजिल के लिए रवाना हो जाएगी।”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments