Monday, June 1, 2026

Google search engine
Homeपंजाब14 साल की बहन से भाई ने किया रेप, गर्भवती हुई तो...

14 साल की बहन से भाई ने किया रेप, गर्भवती हुई तो नर्स की लापरवाही से बच्ची की गर्भ मौत, FIR दर्ज

NRI SANJH JALANDHAR (12 March)

नकोदर के अंतरगत आए एक गांव में भाई ने अपनी ही बहन के साथ रेप कर दिया। इस बारे में तब पता चला जब 14 वर्षीय नाबालिग बहन गर्भवती हो गई। वहीं, जब बच्ची का गर्भपात करवाया गया तो उक्त बच्चे की मौत हो गई। इसे लेकर थाना सदर नकोदर की पुलिस ने आईपीसी की धारा 376, 315, 316 और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। केस में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जैसे पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि….

पुलिस को दिए गए बयानों में 14 वर्षीय बच्ची की मां ने कहा- वह नकोदर में मजदूरी कर अपना परिवार चलाते हैं। पति की साल 2018 में मौत हो चुकी है। पीड़ित ने बताया कि उनके चार बच्चे हैं। 14 वर्षीय बच्ची उनकी सबसे छोटी बेटी है। जोकि नकोदर में ही 9वीं क्लास में पढ़ती है। मां ने कहा- उसकी ननद का बेटा पिछले काफी समय से उनके पास रह रहा था। क्योंकि वह नकोदर में जेसीबी मशीन सीख रहा था। करीब एक साल से वह वहीं पर रह रहा था।

पिछले साल दिसंबर माह में उक्त आरोपी अपने घर चल गया था। इस बीच उनकी बच्ची की तबीयत खराब हो गई और वह काफी बीमार रहने लगी। पीड़ित परिवार द्वारा जब डॉक्टरों को दिखाया गया तो उन्होंने स्कैनिंग करवाने के लिए कहा। स्कैनिंग में पता चला कि उनकी नाबालिग बेटी गर्भवती थी। पीड़ित मांग ने तुरंत अपने बेटी से इस बारे में पूछा तो उसने आपबीती बताई।

बच्ची ने अपनी मांग से बताया कि उसकी बुआ के बेटे ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और धमकी दी कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। जिसके बाद मामला यहीं नहीं रुका, आरोपी ने कुछ दिनों बाद दोबारा उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जिसके बाद परिवार द्वारा सारे मामले की जानकारी आरोपी के परिवार को दी गई।

मां ने कहा- 8 मार्च को उसकी ननद और नंनदोई गर्भवती हुई बेटी को डिलीवरी के करवाने के लिए ले गए थे। उससे पहले बच्चा पेट में हरकत कर रहा था। मगर अगले दिन बच्चे ने हरकत करनी बंद कर दी थी। पूछने से पता चला कि 8 मार्च को वह उनकी बच्ची को किसी नर्स के पास लेकर गए थे, जोकि घर में ही गर्भवती महिलाओं को देखती थी।

बच्चे की हर कत बंद होने पर परिवार उसे तुरंत अस्पताल ले गया। जहां बच्ची की ऑपरेशन करवाया गया। जब बच्चा (बेटी) बाहर निकला तो उसकी मौत हो चुकी थी। मां ने आरोप लगाया कि नर्स की लापरवाही से बच्ची की जान गई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी भाई और नर्स के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

SourceNRI SANJH
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments