मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट की बैठक होगी जोकि दोपहर 3 बजे चंडीगढ़ स्थित सिविल सचिवालय में होने जा रही है। कहा जा रहा है कि इसमें बाढ़ प्रभावितों के लिए मुआवजा, श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत शताब्दी और श्री आनंदपुर साहिब को नया जिला बनाने जैसे कई अहम मुद्दों पर बड़े फैसले लिए जाने की संभावना है
हालांकि, बैठक का आधिकारिक एजेंडा अभी तक जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार कई नीतिगत और विकास संबंधी प्रस्तावों पर चर्चा होगी।
कयास लगाए जा रहे है किदिवाली से ठीक पहले होने वाली इस बैठक से सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (डीए) या अन्य लाभों के ऐलान की उम्मीद है। यह कदम कर्मचारी वर्ग को उत्साहित कर सकता है और राज्य की आर्थिक नीतियों को मजबूत करेगा।


