एनडीए के उम्मीदवार और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को भारत का नया उपराष्ट्रपति चुना गया है. इस चुनाव में कुल 788 सांसदों को वोट देने का अधिकार था, जिनमें से 781 ने हिस्सा लिया।
मतदान का प्रतिशत 98.2% रहा. कुल 768 वोट डाले गए, जिनमें से 752 वोट मान्य थे. इनमें से सीपी राधाकृष्णन को 452 वोट मिले जबकि उनके विरोधी सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले. उन्होंने 152 वोटों के अंतर से यह चुनाव जीत लिया।
राज्यसभा के सचिव और निर्वाचन अधिकारी पीसी मोदी ने घोषणा की कि एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन भारत के अगले उपराष्ट्रपति चुने गए है।
उन्होंने बताया कि उपराष्ट्रपति के 17वें चुनाव के लिए 7 अगस्त को नोटिस जारी किया गया था और कुल 68 नामांकन प्राप्त हुए। नामांकन की जांच के बाद केवल सीपी राधाकृष्णन और बी सुदर्शन रेड्डी के नाम वैध पाए गए।


