Thursday, April 23, 2026

Google search engine
Homeपंजाबभाखड़ा, पौंग और रणजीत सागर डैम का जलस्तर हुआ कम

भाखड़ा, पौंग और रणजीत सागर डैम का जलस्तर हुआ कम

बाढ़ की मार झेल रहे पंजाब के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। तीन प्रमुख बांधों – भाखड़ा, पौंग और रणजीत सागर बांध का जलस्तर घटने लगा है। जिससे बांधों से छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा कम हो सकती है, जिससे सतलुज, व्यास और रावी नदियों का जलस्तर कम होगा और निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा कम होगा ।भाखंडा बांध का जलस्तर घटकर 1678.74 फीट रह गया है, जबकि कल यह 1678.97 फीट था। पौंग बांध के जलस्तर में सबसे ज़्यादा कमी देखी गई है। कल की तुलना में यह लगभग एक फीट घटकर 1394.72 फीट रह गया है। रणजीत सागर बांध के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है। यह अब 526.39 मीटर पर है, जो कल 527 मीटर से ऊपर था।जलस्तर में कमी से बचाव और राहत कार्यों में तेजी आएगी और प्रभावित लोगों तक पहुंचना आसान हो जाएगा। जलस्तर घटने लगा है, फिर भी प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और स्थिति पर लगातार नज़र रख रहा है। यह खबर बाढ़ से जूझ रहे लाखों लोगों के लिए उम्मीद की किरण लेकर आई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments