Monday, June 1, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनल130 स्टूडेंट्स फेल होने पर ब्रेम्पटन में अल्गोमा यूनिवर्सिटी के खिलाफ प्रदर्शन,...

130 स्टूडेंट्स फेल होने पर ब्रेम्पटन में अल्गोमा यूनिवर्सिटी के खिलाफ प्रदर्शन, लोग दे रहे समर्थन

NRI SANJH JALANDHAR (7 JANUARY)


आईटी के एक विषय में कनाडा के ब्रेम्पटन में अल्गोमा यूनिवर्सिटी के 130 स्टूडेंट्स फेल हो गए। जिसके बाद स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी के बाहर धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया है। स्टू़डेंट्स का आरोप हैकि अल्गोमा यूनिवर्सिटी ने उन्हें जानबूझ कर फेल किया है। वहीं स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी के डीन से मांग की है कि उन्हें पास किया जाए और अगले सेमेस्टर में दाखिला दिया जाए। स्टूडेंट्स का तर्क है कि वे 9 विषयों और टेक्निक्स ऑफ सिस्टम एनालिस्ट विषय के प्रैक्टिकल में भी पास हैं। लेकिन उन्हें इस विषय की लिखित परीक्षा में फेल कर दिया गया है। मॉन्ट्रियल यूथ स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन जैसे संगठनों और अन्य लोगों ने भी प्रदर्शन में शामिल होना शुरू कर दिया है। स्टूडेंट्स को प्रदर्शन के बीच बाहरी समर्थन मिल रहा है। उनकी सामूहिक मांग है कि यूनिवर्सिटी इस मामले में हस्तक्षेप करे और इस विशेष विषय के प्रोफेसर के आचरण की जांच शुरू की जाए।

वहीं जानकारी मिली है कि स्टूडेंट्स को फेल करने वाला प्रोफेसर भी एक ही है। स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी के आगे मांग रखी है कि इस विषय के पेपर को किसी अन्य अध्यापक से चेक करवाया जाए। इस मांग के साथ स्टूडेंट्स ने अनिश्चितकालीन समय के लिए प्रोटेस्ट करने का फैसला किया है। उनका परिणाम 1 जनवरी को घोषित किया गया, जबकि अन्य का परिणाम 31 दिसंबर को घोषित किया गया था। इतना ही नहीं, अगले दाखिले के लिए समय भी 7 जनवरी तक का दिया गया है, जबकि अब ये सभी 130 स्टूडेंट्स अधर में फंस गए हैं।

अल्गोमा यूनिवर्सिटी ने रखा अपना पक्ष


यूनिवर्सिटी ने अपना पक्ष रखते नोटिफिकेशन जारी की है जिसमें यूनिवर्सिटी ने जांच करवाने की बात कही है। यूनिवर्सिटी का कहना है- हमने एक सीनियर प्रोफेसर से विरोध करने वाले प्रत्येक स्टूडेंट से संपर्क करने के लिए कहा है। स्टूडेंट्स की चिंताओं को गंभीरता से लेते हुए, साइंस के डीन के अंतर्गत जांच कमेटी गठित की गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments