NRI SANJH JALANDHAR (19 AUGUST)
अर्बन एस्टेट फेज-2 में More Supermarket के बाहर उस समय दहशत फैल गई जब अचानक गोली चल गई। गोलीकांड में जालंधर के जाने-माने डॉक्टर राहुल सूद घायल हो गए। उन्हें गोली पैर में लगी और तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, डॉ. राहुल सूद अपने घर के लिए सामान खरीदने More Supermarket पहुंचे थे। सामान लेकर लौटते समय उन पर अज्ञात व्यक्ति ने फायरिंग कर दी।
फायरिंग किसने और क्यों की, इस बारे में अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।



