Monday, April 27, 2026

Google search engine
Homeनेशनलइस जुलाई बैंकिंग सिस्टम रहेगा सुस्त! लगातार 3-3 दिन बैंक बंद, 13...

इस जुलाई बैंकिंग सिस्टम रहेगा सुस्त! लगातार 3-3 दिन बैंक बंद, 13 दिनों तक बढ़ेगी परेशानी

NRI SANJH JALANDHAR (1 JULY)

अगर आप जुलाई महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो एक बार इस खबर को ध्यान से पढ़ लें. जुलाई में कुल 13 दिन बैंकों में कामकाज प्रभावित रहेगा, जिसमें कई राज्यों में लगातार 3-3 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. इस बार छुट्टियों की लाइन ऐसी लगी है कि आखिरी वक्त पर योजना बदलनी पड़ सकती है।

जुलाई 2025: कहां-कहां और कब-कब बंद रहेंगे बैंक? (Bank Holiday, July 2025)

जुलाई में 4 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 7 दिन अलग-अलग राज्यों में क्षेत्रीय त्योहारों या स्थानीय अवसरों के चलते बैंक बंद रहेंगे. नीचे देखें पूरी सूची:

तारीखबंद रहने का कारणजहां बैंक बंद रहेंगे
3 जुलाईखार्ची पूजाअगरतला
5 जुलाईगुरु हरगोबिंद सिंह जी का जन्मोत्सवजम्मू और श्रीनगर
6 जुलाईरविवारसभी जगह
12 जुलाईदूसरा शनिवारसभी जगह
13 जुलाईरविवारसभी जगह
14 जुलाईबेद दिनखलामशिलॉन्ग
16 जुलाईहरेला त्योहारदेहरादून
17 जुलाईयू तिरोत सिंह की पुण्यतिथिशिलॉन्ग
19 जुलाईकेर पूजाअगरतला
20 जुलाईरविवारसभी जगह
26 जुलाईचौथा शनिवारसभी जगह
27 जुलाईरविवारसभी जगह
28 जुलाईद्रुपका त्से-जीगंगटोक

डिजिटल विकल्प हमेशा खुले रहेंगे (Bank Holiday, July 2025)

बैंकिंग छुट्टियों के दौरान भी ग्राहक नेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप्स, UPI और ATM सेवाओं के जरिए अपने अधिकतर काम निपटा सकते हैं. लेकिन ध्यान रखें कि RTGS, IMPS और NEFT जैसी सेवाएं भी छुट्टियों के दौरान सीमित हो सकती हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments