Thursday, April 16, 2026

Google search engine
Homeनेशनलपंजाब में उपचुनाव की मतगणना:AAP को लीड, BJP दूसरे और कांग्रेस तीसरे...

पंजाब में उपचुनाव की मतगणना:AAP को लीड, BJP दूसरे और कांग्रेस तीसरे नंबर पर; आप जीती तो केजरीवाल राज्यसभा जा सकते हैं

NRI SANJH JALANDHAR (23 JUNE)

पंजाब की लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट पर सुबह 8 बजे से काउंटिंग जारी है। खालसा कॉलेज फॉर विमेन के ऑडिटोरियम में बने काउंटिंग सेंटर में सबसे पहले पोस्टल बैलेट गिने गए। अब EVM से वोट गिने जा रहे हैं।

कुल 14 राउंड हैं, जिसमें से 2 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। इस सीट पर उपचुनाव के लिए 19 जून को वोटिंग हुई थी, जिसमें 51.33% मतदाताओं ने मतदान किया।

काउंटिंग से जुड़े बड़े अपडेट्स

  • AAP के संजीव अरोड़ा को 3 हजार से ज्यादा वोटों की लीड मिलने पर उनके ऑफिस में जश्न शुरू हो गया है।
  • तीसरे राउंड में BJP कांग्रेस से आगे हो गई है। 2 राउंड में दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के आशु अब तीसरे नंबर पर आ गए हैं। BJP के जीवन गुप्ता अब दूसरे नंबर पर हैं।
  • AAP की लीड लगातार बढ़ती जा रही है। तीसरा राउंड पूरा होने के बाद AAP की लीड 3060 हो गई है।
  • दूसरे राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। AAP के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा 2482 वोट से आगे हैं।
  • पहले राउंड में AAP के उम्मीदवार संजीव को 1269 वोट की लीड मिली है। उन्हें 2895 वोट मिले। कांग्रेस के भारत भूषण आशु को 1626, BJP के जीवन गुप्ता को 1177 और अकाली दल के परउपकार सिंह घुम्मन को 703 वोट मिले।
  • BJP के उम्मीदवार जीवन गुप्ता ने दुर्गा माता मंदिर में पूजा की।
  • काउंटिंग से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने संगला शिवालय मंदिर में परिवार के साथ माथा टेका।

प्रदेश में सरकार चला रही आम आदमी पार्टी (AAP) ने यहां से राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में चर्चा है कि अगर वह ये चुनाव जीत जाते हैं तो उनकी जगह AAP सुप्रीमो और दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल राज्यसभा जा सकते हैं।

कांग्रेस ने इसी सीट से 2 बार के विजेता पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, अकाली दल की तरफ से पर उपकार सिंह घुम्मन और भाजपा की टिकट पर जीवन गुप्ता ने चुनाव लड़ा है।

इस लुधियाना वेस्ट सीट से 2022 में AAP के उम्मीदवार गुरप्रीत गोगी जीते थे। हालांकि, कुछ महीने पहले उनकी गोली लगने से मौत हो गई। इसके बाद यहां उपचुनाव की घोषणा हुई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments