Friday, June 5, 2026

Google search engine
Homeनेशनलपंजाब में आने वाले दिनों को लेकर अलर्ट जारी, होगी झमाझम बारिश

पंजाब में आने वाले दिनों को लेकर अलर्ट जारी, होगी झमाझम बारिश

NRI SANJH JALANDHAR (19 JUNE)

पंजाब में बारिश के कारण अब गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। 22 जून तक पंजाब के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। 21-22 जून को पंजाब के ज्यादातर जिलों में बारिश होगी और 40 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेगी। मौसम विभाग की माने तो 19 से 22 जून तक राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा) और भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। वहीं आज हिमाचल प्रदेश के साथ सटे पंजाब के 8 जिले होशियारपुर, पठानकोट, नवांशहर, मोहाली, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और गुरदासपुर आदि जिलों में येलो अलर्ट भी दिया गया है।


मौसम विभाग के अनुसार राज्य में गर्मी की तीव्रता फिर से बढ़ी है, लेकिन अगले 4-5 दिनों में तेज हवाओं व बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments