NRI SANJH JALANDHAR (11 JUNE)
पूरे उत्तर भारत में भयंकर गर्मी पड़ रही है। इस बीच मौसम विभाग ने अच्दी खबर सुना दी है। उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्य पिछले कुछ दिनों से भीषण लू की चपेट में हैं। इस लू के चलते लोगों को तपती-जलती गर्मी का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं स्वास्थ्य समस्याएं भी पैदा हो रही हैं। इस बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों में कुछ राहत मिलेगी। अनुमान है कि हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश 12 से 16 जून के दौरान हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। फिलहाल पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों के लिए मौसम विभाग ने आॅरेंज अलर्ट जारी किया है।


