Tuesday, August 4, 2026

Google search engine
Homeनेशनलपहलगाम हमले के बाद पाक एम्बेसी में केक ले जाने वाले शख्स...

पहलगाम हमले के बाद पाक एम्बेसी में केक ले जाने वाले शख्स के साथ सामने आई तस्वीर; मीडिया के सवालों से भागता दिखा था शख्स, जासूस’ ज्योति का टेरर लिंक

NRI SANJH JALANDHAR (20 MAY)

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने जवाब ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान में ऑपरेट होने वाले 9 टेरेरिस्ट कैंप्स को नष्ट कर दिया। देश के बाहर सफाई करने के बाद अब भारत सरकार देश के भीतर छुपे गद्दारों का हिसाब ले रही है। इसी क्रम में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को भी पुलिस ने पाकिस्तान के साथ मिलकर जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। वहीं अब गिरफ्तारी के बाद से ज्योति मल्होत्रा के पाकिस्तान के साथ जुड़े कई लिंक सामने आ रहे हैं। अब एक नई तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।

दरअसल, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद एक शख्स को पाकिस्तानी एंबेसी में केक ले जाते हुए मीडिया द्वारा पकड़ा गया था। उस समय जब उससे केक ले जाने के बारे में पूछा गया तो बिना कोई जवाब दिए वह शख्स एम्बेसी के अंदर चला गया। वहीं अब एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें गिफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को उसी शख्स के साथ देखा जा सकता है। ये भी बताया जा रहा है कि जब ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान में गई थी, तब ज्योति ने उस पार्टी का एक वीडियो बनाया था। उसी पार्टी में ज्योति इस केक वाले शख्स से भी मुलाकात की थी।

पहलगाम हमले के बाद केक ले जाने का वीडियो हुआ था वायरल

बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद दिल्ली स्थित पाकिस्तान एम्बेसी के बाहर से हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई थी। यहां एक शख्स को केक लाते हुए देखा गया। मीडिया ने उससे बात करने की कोशिश की, लेकिन उसने कुछ नहीं बोला। उससे पूछा गया कि केक क्यों लाया तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। वहां पर मौजूद पत्रकारों ने शख्स से कई तरह के सवाल किए कि वो कौन है और किसके लिए केक ले जा रहा है, या फिर दूतावास के अंदर क्या कोई पार्टी चल रही है या फिर किसने ये केक मंगवाया है। लेकिन उस शख्स ने कोई जवाब नहीं दिया। वह चुपचाप इधर-उधर जाता रहा और बाद में एम्बेसी के अंदर चला गया। कहां जाता है कि, इस आतंकी हमले का जश्न मनाने पाक एम्बेसी में केक काटा गया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments