Monday, June 8, 2026

Google search engine
HomeनेशनलLOC पर 11वीं बार नापाक हरकत; अखनूर-सुंदरबनी सहित 8 जगहों पर आधी...

LOC पर 11वीं बार नापाक हरकत; अखनूर-सुंदरबनी सहित 8 जगहों पर आधी रात चली गोली

NRI SANJH JALANDHAR (5 MAY)

पहलगाम आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान की नापाक हरकतें जारी हैं। PAK आधी रात लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC) पर गोलीबारी कर रहा है। भारत ने चेतावनी भी दी कि बिना उकसावे के फायरिंग ना करे, लेकिन PAK नहीं माना। रविवार (4 मई) की रात पाकिस्तानी सेना ने 11वीं बार संघर्षविराम (सीजफायर) का उल्लंघन किया। PAK ने अखनूर, सुंदरबनी, बारामुल्ला, नौशेरा, मेंढर, पुंछ, राजौरी और कुपवाड़ा में फायरिंग की। गोलियों की आवाज सुनते ही भारतीय सेना ने पलटवार किया। भारत ने PAK सेना को मुंहतोड़ जवाब देते हुए धांय-धांय गोलियां चलाईं। 

PAK ने 11 किया उल्लंघन 
जम्मू-कश्मीर में पहलगाम के बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ। आतंकियों ने 26 पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तान दहशत में है। भारत की सख्त कार्रवाइयों से छटपटा रहा पाकिस्तान लगातार सीजफायर तोड़ रहा है। पाकिस्तान ने 24 और 25 को रात को संघर्षविराम का उल्लंघन कर LOC पर गोलीबारी की थी। इसके बाद 26, 27, 28, 29, 30 अप्रैल के बाद एक, 2 और 3 मई को सीजफायर तोड़ा। रविवार रात (4 मई) की रात पाक सेना ने सीजफायर तोड़ते हुए 8 जगहों पर फायरिंग की।

चेतावनी के बाद भी नहीं मान रहा पाक 
बता दें कि पाकिस्तान बार-बार LOC पर गोलीबारी कर रहा है। पाक की हरकत से परेशान होकर भारत मिलिट्री ऑपरेशन के महानिदेशक ने पाकिस्तान मिलिट्री ऑपरेशन के महानिदेशक से बुधवार (30 अप्रैल) को हॉटलाइन पर बात की थी। भारत ने चेतावनी देते हुए पाक से कहा था कि नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के बार-बार संघर्ष विराम का उल्लंघन न करें। चेतावनी के बाद भी पाकिस्तान नहीं माना। पाकिस्तान ने 10वीं बार सीजफायर तोड़ा। पाकिस्तान के बार-बार संघर्ष विराम उल्लंघन करने से भारतीय सेना सक्रिय है।

PAK में नेशनल असेंबली का इमरजेंसी सेशन 
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में सोमवार को पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर अहम बैठक होगी। इसमें दोनों देश अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपना-अपना रुख रखेंगे।  इधर पहलगाम आतंकी हमले पर भारत के एक्शन से पाकिस्तान डरा हुआ है। सोमवार शाम 5 बजे पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने संसद (इस्लामाबाद) में नेशनल असेंबली का इमरजेंसी सेशन बुलाया है। 

SourceNRI
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments