Tuesday, April 28, 2026

Google search engine
Homeनेशनलपहलगाम आतंकी हमले के बाद सेना का बड़ा एक्शन: कुलगाम में TRF...

पहलगाम आतंकी हमले के बाद सेना का बड़ा एक्शन: कुलगाम में TRF कमांडर को आर्मी ने घेरा, मुठभेड़ जारी, 1500 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में लिए गए

NRI SANJH JALANDHAR (23 APRIL)

पहलगाम हमले के बाद सुरक्षा बलों ने आतंक के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। कुलगाम जिले के तनमर्ग इलाके में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सूत्रों के मुताबिक, इस ऑपरेशन में टीआरएफ (The Resistance Front) के कमांडर को घेर लिया गया है। यह वही आतंकी है, जिसकी भूमिका पहलगाम में हुए दिल दहला देने वाले हमले में सामने आई है। इसके अलावा 1500 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में लिए गए है।

बता दें कि बीते मंगलवार 23 अप्रैल को पहलगाम में हुए इस आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस हमले में 27 लोगों की मौत हुई है, जबकि 17 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए है। हमले की जिम्मेदारी टीआरएफ ने ली थी। इसके बाद से सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ व्यापक सर्च ऑपरेशन छेड़ रखा है।

बारामूला में भी बड़ी कार्रवाई

सेना को बारामूला जिले में भी बड़ी सफलता मिली है। नियंत्रण रेखा (LoC) के पास घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया। उनके पास से दो राइफल और भारी मात्रा में हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। कश्मीर घाटी में सुरक्षा एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है और आतंकियों की तलाश में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। कुलगाम में चल रहे एनकाउंटर पर पूरे देश की नजरें टिकी हैं।

1500 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में लिए गए

पहलगाम में इस कायराना आतंकवादी हमले के बाद सुरक्षाबलों ने धरपकड़ तेज कर दी है। पूरे जम्मू और कश्मीर से 15,00 से ज्यादा लोगों को कस्टडी में लिया गया है। उनसे पहलगाम में पर्यटकों पर किए गए हमले को लेकर पूछताछ चल रही है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments