Monday, April 27, 2026

Google search engine
Homeनेशनलसोने-चांदी में जबरदस्त तेजी, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड 1 लाख के...

सोने-चांदी में जबरदस्त तेजी, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड 1 लाख के पास; निवेशकों को 6 साल में मिला 3 गुना रिटर्न 

NRI SANJH JALANDHAR (22 APRIL)

सोने की कीमतें नित नए रिकॉर्ड बना रही हैं। मंगलवार (22 अप्रैल) को सोना अपने ऑल टाइम हाई पर है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट गोल्ड की कीमत ₹97,560/10 ग्राम रहीं। जबकि, सोमवार को यह कीमतें 96,670 रुपए और उससे पहले ₹94,910 प्रति 10 ग्राम थीं। 

बेंगलुरू में सोमवार 21 अप्रैल को सोने की कीमतें 1 लाख के पार पहुंच गईं। 99.5 शुद्धता वाला मानक सोना यहां 1,0,2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। जबकि, सजावटी सोना 9,285 रुपए प्रति ग्राम और चांदी हाजिर (.999 शुद्धता) 1,0,2,200 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। 

क्यों महंगा हो रहा सोना? 
बेंगलुरु के ज्वैलर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष  सुरेश कुमार गन्ना ने बताया कि वैश्विक अनिश्चितता और अमेरिकी डॉलर में लगातार गिरावट के चलते सोने की कीमतें बढ़ रही हैं। डोनाल्ड ट्रम्प की टैरिफ नीति और आर्थिक मंदी की आशंकाओं का असर भी देखने को मिल रहा है। 

22 अप्रैल को सोने की कीमतें 
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, 22 अप्रैल को सुबह 9.10 बजे MCX पर सोने की कीमतें ₹1,621/10 ग्राम की वृद्धि के साथ ₹98,900 प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। जबकि, MCX चांदी की कीमतें भी ₹508/किलोग्राम बढ़कर ₹95,755/किलोग्राम हो गईं हैं। 

22 अप्रैल को चांदी की कीमतें 
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 22 अप्रैल को सुबह 7 बजे 24 कैरेट सोने की कीमत ₹97,560/10 ग्राम थीं। जबकि, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹89,430/10 ग्राम रहीं। इस दौरान चांदी की कीमतें ₹95,720/किलोग्राम (सिल्वर 999 फाइन) बिकी। 

शहर गोल्ड रेटMCX सोनाचांदी की कीमतें MCX सिल्वर 999
मुंबई₹97,380₹98,900 ₹95,540/ किलो₹95,755/ किलो
चेन्नई₹94,750₹98,900₹95,460/ किलो₹95,755/ किलो
कोलकाता ₹94,350₹98,900₹95,820/किलो₹95,755/किलो
हैदराबाद ₹97,540₹98,900₹95,690/किलो₹95,755/किलो
     

6 साल में 3 गुना महंगा हुआ सोना 
जेजेजे ज्वैलर्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक दिनेश पगारिया के मुताबिक, गोल्ड ने पिछले 6 साल में तीन गुना रिटर्न दिया है। 2019 में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमतें 35,000 रुपए के आसपास थीं। 2025 में यह तीन गुना बढ़कर करीब 1,03,000 लाख रुपए पहुंच गई हैं। इसमें जीएसटी और अन्य शुल्क शामिल नहीं है। उन्होंने कहा, इस साल के अंत तक सोने की कीमतें 25 प्रतिशत और बढ़ सकती हैं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments