Sunday, October 18, 2026

Google search engine
Homeनेशनलभारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,578 अंक उछला, निफ्टी 23,300...

भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,578 अंक उछला, निफ्टी 23,300 पार

NRI SANJH JALANDHAR (15 APRIL)

भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार (15 अप्रैल) को जोरदार तेजी के साथ कारोबार समाप्त किया। सेंसेक्स 1,578 अंक (2.10%) की छलांग लगाकर 76,734 और निफ्टी 500 अंक (2.19%) की बढ़त के साथ 23,328 के स्तर पर बंद हुआ। बाजार में यह उछाल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चीन को छोड़कर अन्य देशों पर लगे रेसिप्रोकल टैरिफ को 90 दिनों के लिए होल्ड करने की घोषणा के बाद आया है। 

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी उछाल देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,472 अंक या 2.92 प्रतिशत की बढ़त के साथ 51,974 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 483 अंक या 3.08 प्रतिशत बढ़कर 16,179 पर बंद हुआ।

सभी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के सभी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए हैं। ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, मेटल, प्राइवेट बैंक और मीडिया सबसे ज्यादा बढ़ने वाले इंडेक्स थे।

बीएसई के इन शेयरों ने टच किया 52-सप्ताह का नया हाई

कंपनी52-सप्ताह का हाईदिन का हाईCMP (क्लोजिंग प्राइस)
Coromandel Int2271.402271.402,205.05
SBI Card884.00884.00883.45
Eicher Motors5555.005555.005,544.40
Chambal Fert666.25666.25664.30
Bajaj Finance9260.009260.009,143.80
Bharti Airtel1818.001818.001,799.95
Interglobe Avi5345.005345.005,283.40
Narayana Hruda1785.001785.001,738.15

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 3,302 शेयर हरे निशान में, 785 शेयर लाल निशान में और 169 शेयर बिना किसी बदलाव के साथ बंद हुए हैं। बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी। सुबह 9:48 पर सेंसेक्स 1,573 अंक या 2.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,733 और निफ्टी 482 अंक या 2.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,311 पर था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments