Monday, March 2, 2026
Google search engine
HomeCrimeसिटी स्टेशन के बाहर देर रात चली गोलियां, कार चालक ने भाग...

सिटी स्टेशन के बाहर देर रात चली गोलियां, कार चालक ने भाग कर बचाई जान

रोड के बीच गाड़ी खड़ी कर युवक पी रहे थे शराब साइड मांगने के बाद चलाई गोलियां

NRI SANJH JALANDHAR (10 APRIL)

जालंधर सिटी स्टेशन के सामने रेलवे रोड पर रात 1:30 बजे के करीब कार सवार युवकों ने काम से वापस लौट रहे व्यक्ति पर गोलियां चला दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी अमरनाथ भी मौके पर पहुंचे और थाना तीन की पुलिस भी। जिन्होंने मौके से खोल भी बरामद किए। जानकारी देते हुए करतारपुर निवासी मंजीत सिंह ने बताया कि वह रेस्टोरेंट में जॉब करते हैं और वह अपनी कार से घर वापस लौट रहे थे। जब बस स्टेशन के पास पहुंचे तो स्विफ्ट कार में सवार युवक सरेआम शराब पी रहे थे। जब उन्हें रोड से साइड होने के लिए कहा तो युवकों ने कहा कि वह साइड नहीं देंगे यहीं पर खड़े रहेंगे।

इस बात को लेकर कहां सुनी हुई तो उन्होंने गोलियां चला दी किसी तरह से मौके से भाग अपनी जान बचाई और पुलिस को फोन किया। गाड़ी का नंबर पीबी 08 डीके 0918 है। पुलिस ने तुरंत कंट्रोल रूम में सूचना दी और गाड़ी को ट्रेस करने के लिए कहा। वहीं लोगों ने भी पुलिस अधिकारियों को कहा कि देर रात को यहां से गुजरना काफी मुश्किल हो जाता है। क्योंकि रेलवे रोड की दुकाने सारी रात खुली रहती हैं और शराबी इन दुकानों पर आकर हंगामा करते हैं और कोई दिन ऐसा नहीं जिस दिन लड़ाई नहीं होती है।

वही पुलिस अधिकारी अमरनाथ ने कहा कि गोलियों के खोल बरामद कर लिए गए हैं और सारे मामले की जांच कर रहे हैं जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बता दें कि अभी 2 दिन पहले ही पूर्व कैबिनेट मंत्री भाजपा मनोरंजन कालिया के घर के अंदर हैंड ग्रेनेड फेंक कर हमला किया गया था और उसके बावजूद भी शहर में सुरक्षा राम भरोसे है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments