NRI SANJH JALANDHAR (8 APRIL)
जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हमला हुआ है। ग्रेनेड अटैक की आशंका जताई जा रही है। यह घटना जालंधर में शास्त्री मार्केट चौक पर सोमवार की देर रात की है। सोमवार रात करीब 12:30 से 1:00 के बीच भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर धमाका हुआ। मनोरंजन कालिया का घर थाना नंबर 3 से 100 मीटर की दूरी पर ही स्थित है, जहां पर वारदात को अंजाम दिया गया. फिलहाल, इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

ग्रेनेड अटैक से पूरे इलाके में हड़कंप है. जब हमला हुआ तब भाजपा नेता घर पर ही मौजूद थे.भाजपा नेता मनोरंजन कालिया ने कहा, ‘रात करीब 1 बजे धमाका हुआ मैं सो रहा था, मुझे लगा कि ये गड़गड़ाहट की आवाज है।

बाद में मुझे बताया गया कि धमाका हुआ है। इसके बाद मैंने अपने गनमैन को पुलिस स्टेशन भेजा. सीसीटीवी की जांच की जा रही है।फोरेंसिक विशेषज्ञ भी यहां मौजूद हैं.’भाजपा नेता के घर पर अटैक की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई।

पुलिस ने भाजपा नेता के घर सहित पूरे इलाके के सीसीटीवी कैमरे चेक करने शुरू कर दिए हैं. जेसीबी इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों अपनी टीम के साथ मामले की जांच कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि 3 हमलावर आए थे।


