Sunday, April 19, 2026

Google search engine
Homeपंजाबइंटरनेशनल जुडो खिलाड़ी नरेश डोगरा डीसीपी ऑपरेशन, मनप्रीत सिंह ढिल्लों डीसीपी इन्वेस्टिगेशन...

इंटरनेशनल जुडो खिलाड़ी नरेश डोगरा डीसीपी ऑपरेशन, मनप्रीत सिंह ढिल्लों डीसीपी इन्वेस्टिगेशन तैनात

पंजाब सरकार ने जालंधर में पुराने अधिकारियों पर जताया भरोसा

पंजाब सरकार ने जालंधर में पुराने अधिकारियों पर जताया भरोसा

NRI SANJH JALANDHAR (6 APRIL)



पंजाब सरकार की तरफ से रविवार शाम पुलिस के बड़े अधिकारियों के तबादले करते हुए जालंधर कमिश्नरेट को तीन डीसीपी और एक एडीसीपी, जबकि जालंधर देहात को नया एसपी इन्वेस्टिगेशन दिया गया है। अपराध और नशा तस्करों पर नकेल कसने के लिए पंजाब सरकार की तरफ से पुराने और अनुभवी अधिकारियों पर भरोसा जताते हुए उन्हें तैनात किया गया है। ट्रांसफर लिस्ट पर अगर ध्यान दिया जाए तो पंजाब सरकार और पंजाब के आला पुलिस अधिकारियों द्वारा गंभीर मंथन के पश्चात पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है। पंजाब सरकार द्वारा पुराने अनुभवी अधिकारियों को जालंधर में तैनात कर मैसेज दिया है कि कानून व्यवस्था और ड्रग कारोबार की जडें उखाड़ फैंकना ही उनकी प्राथमिकता है।
क्योंकि जालंधर मीडिया का गढ़ होने के साथ साथ राजनीतिक गतिविधियों का हॉटस्पॉट कहा जाता है, इसलिए डीसीपी नरेश डोगरा, डीसीपी मनप्रीत ढिल्लो,एडीसीपी हरिन्द्र गिल, एसपी सर्वजीत राए जैसे अनुभवी अधिकारियों पर भरोसा जताते हुए उन्हें फिर से जालंधर में तैनात किया है। वहीं मनप्रीत ढिल्लों पदौन्नत, डीसीपी इनवेस्टीगेशन जालंधर तथा नरेश डोगरा की डीसीपी ऑपरेशन बन घर वापसी हुई है।
तबादलों में अपराधिक मामलों की बारीकी जांच के लिए जाने जाते मनप्रीत ढिल्लों को एसपी इनवेस्टीगेशन जालंधर देहात से पदौन्नत कर डीसीपी इनवेस्टीगेशन कमिश्नरेट जालंधर तैनात किया गया है।
वही इंटरनेशनल जुडो खिलाड़ी तथा तथा अनुभवी पीपीएस अधिकारी डीसीपी नरेश डोगरा को कौन नहीं जानता। अपराध के खिलाफ बेबाक अधिकारी नरेश डोगरा अपराधियों से सख्ती से निपटने के लिए जाने जाते हैं। नरेश डोगरा होशियारपुर व जालंधर में पहले भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
पब्लिक से निम्रता व अपराधियों से सख्ती के लिए जाने जाते नरेश डोगरा की जालंधर में बतौर डीसीपी ऑपरेशन तैनाती से स्पष्ट है कि पंजाब सरकार का पब्लिक और पुलिस के बीच बन रही दूरी कम करने का प्रयास है।
मनप्रीत ढिल्लों, डीएसपी और एसपी के पदों पर जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर समेत कई महत्त्वपूर्ण जिलों में सेवाएं दे चुके हैं।
ड्रग तस्करों का नेटवर्क ध्वस्त करने, ब्लाइंड मर्डर, क्राइम इनवेस्टीगेशन के माहिर माने जाते मनप्रीत ढिल्लों की जालंधर में तैनाती अपराधियों के लिए खतरे की घंटी कहा जाए तो गलत नहीं होगा।
वहीं सर्वजीत राए एसपी इनवेस्टीगेशन जालंधर देहात तथा हरिन्द्र गिल एडीसीपी सिटी-2 कमिश्नरेट तैनात अपराधियों से सख्ती से निपटने और कैसी भी कठिन परिस्थितियों में पुलिस की साख पर आंच नहीं आने देने के उद्देश्य से ड्यूटी निभाने वाले पीपीएस अधिकारी एसपी सर्वजीत राए और एसपी हरिन्द्र गिल दोनो अधिकारी ही जालंधर के ही रहने वाले हैं। जो जालंधर देहात में एसपी इनवेस्टीगेशन के पद पर तैनात किए गए हैं सर्वजीत राए इससे पहले जालंधर में ही बतौर एस.एच.ओ., डीएसपी, एसपी सेवाएं दे चुके हैं।
जिला जालंधर के अतिरिक्त, कपूरथला, होशियारपुर समेत कई महत्त्वपूर्ण जिलों में अपराध नियंत्रण के लिए लगातार काम कर चुके हैं।
हाल ही में कपूरथला में पैट्रोल पंप कर्मचारी की हत्या कर लूट तथा मोबाइल कारोबारी पर फिरौती के लिए फायरिंग के ब्लाइंड घटनाएं ट्रेस करने के लिए डीजी डिस्क से सम्मानित किए गए सर्वजीत राए अब जालंधर देहात में बतौर एसपी इनवेस्टीगेशन सेवाएं देंगे।
जालंधर में बतौर एडीसीपी सिटी-2 पद पर लौटे हरिन्द्र गिल जालंधर में बतौर एस.एच.ओ., बतौर एसीपी सेवाएं दे चुके हैं।
सख्ती के कारण अपराधियों, गैंगस्टरों में खौफ पैदा करने वाले हरिन्द्र गिल की खासियत ये रही कि वे जब इंस्पेक्टर रैंक पर थे तब उन्होंने ज्यादातर समय सीआईए स्टाफ में बतौर इंस्पेक्टर सेवाएं दी।
एसीपी से पदौन्नत होने पर हरिन्द्र गिल को अमृतसर देहात में तैनात किया गया था। अब हरिन्द्र गिल कमिश्नरेट जालंधर में बतौर एडीसीपी सिटी-2 तैनात किए गए हैं
ड्यूटी के दौरान पंजाब पुलिस की साख बनाए रखने के लिए अपनी दरियादिली और सख्ती के लिए जाने जाते एडीसीपी हरिन्द्र गिल की अब जालंधर घर वापसी हो चुकी है जो अपराधियों के लिए खतरे की घंटी साबित होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments