Saturday, April 25, 2026

Google search engine
HomeनेशनलPunjab Board Class 8th Result 2025 : कक्षा 8वीं का रिजल्ट जारी,...

Punjab Board Class 8th Result 2025 : कक्षा 8वीं का रिजल्ट जारी, यहाँ और ऐसे देखें रिजल्ट

NRI SANJH JALANDHAR (4 APRIL)

Punjab Board Class 8th Result 2025 : पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड 8वीं कक्षा का रिजल्ट 4 अप्रैल, 2025 को घोषित कर दिया है। PSEB 8वीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक आज दोपहर 3.30 बजे जारी किया जाएगा। ऐसे छात्र जिन्होंने पंजाब बोर्ड 8वीं कक्षा की परीक्षा दी है, वे अपना रिजल्ट PSEB की ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर देख सकते हैं।

पंजाब बोर्ड ने 8वीं रिजल्ट के समय के अलावा रिजल्ट देखने का तरीका और परिणाम देखने के स्टेप्स भी बता दिए हैं। इस बार बीते साल के मुकाबले परिणाम कुछ जल्दी जारी कर दिया गया है। साल 2024 में, PSEB 8वीं कक्षा का रिजल्ट 30 अप्रैल को घोषित किया गया था और परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 98.31% रहा था।

पंजाब बोर्ड 8वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले PSEB की ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर ‘PSEB 8th Result 2025’ के लिंक को ढूंढकर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलने पर छात्रों को अपनी लॉग इन डिटेल्स निर्धारित जगह पर दर्ज करनी होंगी।
  • विवरण को भरकर सब्मिट बटन को क्लिक करें और इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • अपने रिजल्ट को चेक करें और पेज को भी डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
  • किसी छात्र को रिजल्ट देखने में अगर किसी परेशानी का सामना करना पड़ता है, तो वे PSEB के हेल्पलाइन नंबर को कॉल कर सकते हैं या ईमेल की मदद से संपर्क कर सकते हैं। PSEB की कोशिश है कि सभी छात्रों को आसानी से अपना रिजल्ट मिल जाए। छात्र इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए PSEB ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट देखने का तरीका, जरूरी डेट्स और दूसरे डिटेल्स को आधिकारिक रूप से चेक कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments