Monday, June 1, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलकाम नहीं आई डोनाल्ड ट्रंप की धमकी: रूस ने यूक्रेन पर फिर की...

काम नहीं आई डोनाल्ड ट्रंप की धमकी: रूस ने यूक्रेन पर फिर की बमबारी, 20 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा घायल

NRI SANJH JALANDHAR (8 MARCH)

रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर बमबारी की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यूक्रेन के पूर्वी शहर दोब्रोपिलिया पर किए गए इन हमलों में 20 लोगों की मृत्यु हो गई और 30 अन्य घायल हो गए। इन हमलों में एक आठ-मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया। इसके अलावा, उत्तर-पूर्वी खार्किव क्षेत्र में भी तीन नागरिकों की जान गई है।

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने इन हमलों की निंदा करते हुए कहा, “ये हमले दर्शाते हैं कि रूस के उद्देश्यों में कोई परिवर्तन नहीं आया है। इसलिए, लोगों की रक्षा, हवाई सुरक्षा को मजबूत करने और रूस पर प्रतिबंध बढ़ाने के लिए हमें अपने प्रयास जारी रखने चाहिए।”

ट्रंप ने रूस को दी थी धमकी
हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस पर कठोर आर्थिक प्रतिबंध लगाने की धमकी दी थी। उन्होंने कहा था कि शांति समझौता होने तक अगर रूस किसी प्रकार का हमला करता है तो हम आर्थिक प्रतिबंध लगाने पर मजबूर होंगे। लेकिन रूस को ट्रंप के इस धमकी से कोई फर्क नहीं पड़ा और उसने यूक्रेन पर फिर से हमला किया।

अमेरिका ने यूक्रेन को दी जाने वाली सैन्य सहायता रोकी
इससे पहले, व्हाइट हाउस के द ओवल ऑफिस में हुए विवाद के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने यूक्रेन को दी जाने वाली सैन्य सहायता और खुफिया जानकारी साझा करने पर रोक लगा दी। ट्रंप के इस फैसले के बाद यूक्रेन की रक्षा क्षमता पर गंभीर प्रभाव पड़ा है, क्योंकि अमेरिकी खुफिया जानकारी पर उसकी सैन्य रणनीति काफी हद तक निर्भर करती थी।

विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिकी सहायता के बिना, यूक्रेन की सेना की रूसी सैनिकों, टैंकों और जहाजों पर हमला करने की क्षमता सीमित हो जाएगी, जिससे युद्ध के मैदान में रूस को बढ़त मिल सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments