Tuesday, September 1, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलआतंकी लाजर मसीह गिरफ्तार: बब्बर खालसा और ISI के लिए करता था काम;...

आतंकी लाजर मसीह गिरफ्तार: बब्बर खालसा और ISI के लिए करता था काम; कौशांबी में UP ATS और पंजाब पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन

NRI SANJH JALANDHAR (6 MARCH)

उत्तर प्रदेश पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुरुवार (6 मार्च) सुबह पुलिस ने खूंखार आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी लाजर मसीह को गिरफ्तार किया है। लाजर मसीह पंजाब के अमृतसर का रहने वाला है। वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के संपर्क में भी था। साथ ही BKI के जर्मनी-आधारित मॉड्यूल प्रमुख स्वर्ण सिंह के लिए काम करता था। 

उत्तर प्रदेश एसटीएफ और पंजाब पुलिस ने कौशाम्बी में संयुक्त कार्रवाई करते हुए लाजर मसीह को गिरफ्तार कर पुलिस स्टेशन ले गई और पूछताछ की। इस दौरान उसके पास से 3 हैंड ग्रेनेड, 2 डेटोनेटर, 13 कारतूस और 1 विदेशी पिस्टल सहित अवैध हथियार और विस्फोटक बरामद किए हैं। विस्फोटक डिकम्पोज करा दिए गए हैं। 

खालिस्तानियों के लिए चेतावनी 
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा, पंजाब पुलिस और यूपी पुलिस द्वारा की गई यह दूसरी गिरफ्तारी है। खालिस्तानियों को यह समझ लेना चाहिए कि वे जहां भी छिपे हों, पकड़े जाएंगे और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री सुरेश खन्ना ने दी बधाई
यूपी के मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा, एटीएस की यह बड़ी उपलब्धि है। जिस व्यक्ति के खिलाफ कई गंभीर आरोप हैं, उसे एटीएस ने गिरफ्तार किया है। यह बेहतर कानून व्यवस्था का उदाहरण है। मैं एटीएस को बधाई देना चाहूंगा। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments