Sunday, April 26, 2026

Google search engine
HomeCrimeशेखे गांव में मजदूर का बेरहमी से कत्ल, देखें मौके की वीडियो

शेखे गांव में मजदूर का बेरहमी से कत्ल, देखें मौके की वीडियो

NRI SANJH JALANDHAR (6 MARCH)

केंद्र के पास एक प्रवासी व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति का बेरहमी से कत्ल किया गया है। आज सुबह एक राहगीर ने देखा तो उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर थाना मकसूदां और थाना पतारा कि पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया है।

जानकारी के अनुसार गांव के सरपंच तरलोक सिंह व अन्य लोगों ने बताया कि इस इलाके में रात के समय में निकला बेहद मुश्किल है। क्योंकि यहां कई ऐसे खाली प्लाट है। जहां नशेड़ियों ने अपना अड्डा बनाया हुआ है। यहां रात के समय में महिला तो क्या एक व्यक्ति भी नहीं निकल सकता। क्योंकि नशेड़ी यहां पर नशा करने के बाद लूट की वारदातों को अंजाम देते हैं। उन्होंने कहा कि यहां पूरे इलाके में एक भी स्ट्रीट लाइट नहीं है इसको लेकर कई बार शिकायत भी कर चुके हैं। लेकिन इस और आज तक किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया।

मृतक की पहचान पाटिल के रूप में हुई है। यह किसी फैक्ट्री में रात की ड्यूटी करता था। आज सुबह जब लोगों ने इसके शव को देखा तो इसके व पर कई घाव बने हुए थे। जिसे देख लग रहा था कि जिसने भी इसका कत्ल किया है उसने इसके शरीर पर तेज धार हथियारों से कई वार किए।

घटना की सूचना मिलते ही थाना मकसूद की पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी ने बताया कि सब को देख लग रहा है कि इसका कत्ल किया गया है। फिलहाल फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच पड़ताल की जा रही है। इसके बाद शव को सिविल अस्पताल में भेज दिया जाएगा। वहीं पुलिस ने बताया कि आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरा को भी कंगाल रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments