Monday, March 2, 2026
Google search engine
Homeपॉलिटिक्सDelhi Election Results 2025: चुनाव आयोग का चौंकाने वाला आंकड़ा, जानें EC...

Delhi Election Results 2025: चुनाव आयोग का चौंकाने वाला आंकड़ा, जानें EC ने शुरुआती रूझानों में किसे दिया बहुमत

NRI SANJH JALANDHAR (8 FEBRUARY)

दिल्ली विधानसभा चुनाव के शुरुआती रूझानों में बड़ा उलफेटर देखने को मिल रहा है। राजधानी में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। चुनाव आयोग के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी ने शुरुआती रूझानों में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। जबकि आम आदमी पार्टी पीछे चल रही है। वहीं कांग्रेस 2 सीटों पर आगे चल रही थी, लेकिन अब बढ़त खत्म हो गई है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई। सबसे पहले पोस्टल बैलेट के मतों की गितनी हुई। इसके बाद ईवीएम मशीन के वोटों की काउंटिंग शुरू की गई। दिल्ली के शुरुआती रूझानों में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। आम आदमी पार्टी को झटका लगा है। भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया। अरविंज केजरीवाल और मनीष सिसोदिया शुरू से पीछे चल रहे थे, हालांकि दो घंटे बाद दोनों नेताओं ने बढ़त बनाई है

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी 40 सीटों पर आगे चल रही है। आम आदमी पार्टी 30 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं कांग्रेस एक भी सीट पर आगे नहीं है। बात करें बड़े चेहरों की तो अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सीएम आतिशी शुरू से ही पीछे चल रहे थे। हालांकि दो घंटे के बाद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने बढ़त बना ली है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments