Thursday, April 23, 2026

Google search engine
Homeनेशनलहिमाचल में 4 दिनों तक बर्फबारी के आसार, यूपी के अयोध्या में...

हिमाचल में 4 दिनों तक बर्फबारी के आसार, यूपी के अयोध्या में स्कूल बंद, एमपी-राजस्थान में कोहरे का अलर्ट

NRI SANJH JALANDHAR (20 JANUARY)

सर्द हवाओं और कोहरे ने देश के अधिकांश हिस्सों को अपनी चपेट में ले रखा है। उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप है, जबकि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी ने तापमान को माइनस में पहुंचा दिया है। मैदानी क्षेत्रों में भी ठंड ने जनजीवन को प्रभावित किया है। दक्षिण भारत में हल्की बारिश के आसार हैं, जबकि नॉर्थईस्ट में कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो गई है। आइए जानते हैं प्रमुख राज्यों का ताजा मौसम अपडेट।  

जम्मू-कश्मीर: अगले 24 घंटों में बर्फबारी का अनुमान
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी जारी है। डोडा और गुलमर्ग बर्फ की सफेद चादर से ढके हुए हैं। गुलमर्ग का तापमान -1.6°C और पहलगाम का 0.6°C रिकॉर्ड किया गया। श्रीनगर में पारा-2°C है, जबकि जम्मू शहर में 16.6°C दर्ज किया गया। गुलमर्ग और पहलगाम जैसे इलाकों में भारी बर्फबारी हुई। हवाई सेवाएं प्रभावित हुईं, श्रीनगर एयरपोर्ट पर 5 फ्लाइट्स कैंसिल हुईं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में और बर्फबारी का अनुमान जताया है। पर्यटकों को पहाड़ी इलाकों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

हिमाचल प्रदेश:  अगले 4 दिनों तक बर्फबारी की आशंका
हिमाचल प्रदेश में ठंड ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। शिमला का न्यूनतम तापमान 1°C जबकि मनाली और कुल्लू में -3°C तक गिरावट दर्ज की गई। रोहतांग पास और लाहौल-स्पीति में भारी बर्फबारी हुई, जिससे कई रास्ते बंद हो गए। IMD के अनुसार, अगले 4 दिनों तक बर्फबारी जारी रहेगी। मौसम विभाग ने ऊंचाई वाले इलाकों में अगले 48 घंटों तक और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। पर्यटकों को खराब मौसम और शीतलहर को देखते हुए पहाड़ी इलाकों में न जाने की सलाह दी गई है। यात्रा से पहले मौसम की ताजा जानकारी जरूर लें।

पंजाब: 12 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट
पंजाब के अमृतसर में सोमवार को तापमान 4.8°C रिकॉर्ड किया गया। लुधियाना और पटियाला जैसे शहरों में न्यूनतम तापमान 4°C से 6°C के बीच दर्ज किया गया। राज्य के 12 जिलों, जिनमें जालंधर, फरीदकोट और बठिंडा शामिल हैं, में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे के कारण चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर 5 फ्लाइट्स देरी से चलीं, जबकि 18 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट हैं। भारतीय मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक ठंडी हवाओं और घने कोहरे की चेतावनी दी है। किसानों और यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

हरियाणा: 10 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट
हरियाणा में सर्दी अपने चरम पर है। हिसार और करनाल जैसे शहरों में न्यूनतम तापमान 5°C के आसपास है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से इन इलाकों में अगले 24 घंटे में हल्की बारिश की संभावना है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी घटने से वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। अंबाला, करनाल और रोहतक जैसे शहरों में न्यूनतम तापमान 5°C से 7°C के बीच दर्ज किया गया। राज्य के 10 जिलों, जिनमें पानीपत, सोनीपत और हिसार शामिल हैं, में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे के चलते अंबाला और कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशनों पर 12 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इसके अलावा, हिसार और चंडीगढ़ हवाई अड्डों पर 4 फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक ठंड और कोहरे का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई है। किसानों को पाला से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 

राजस्थान: 8 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट
राजस्थान में ठंड का प्रकोप जारी है। 12 शहरों में पारा 10°C से नीचे पहुंच गया है। जयपुर में हल्की ठंड और कोटा में 9°C का न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।जयपुर, सीकर और माउंट आबू जैसे शहरों में न्यूनतम तापमान 4°C से 6°C के बीच रिकॉर्ड किया गया। कोटा, अलवर और भरतपुर समेत 8 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे के चलते कोटा जंक्शन और जयपुर रेलवे स्टेशन पर 15 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। जयपुर एयरपोर्ट पर भी 3 फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 2 दिनों में शीतलहर और कोहरे की स्थिति बने रहने की संभावना जताई है। नागरिकों को सुबह-शाम यात्रा के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मध्य प्रदेश: 10 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट
मध्य प्रदेश में ठंड ने अपने कड़े तेवर दिखाने शुरू कर दिया है। भोपाल, इंदौर और ग्वालियर जैसे शहरों में न्यूनतम तापमान 5°C से 7°C के बीच रिकॉर्ड किया गया। शहडोल 3.4°C के साथ सबसे ठंडा रहा। शहडोल, रीवा और सागर संभाग के 10 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी है। कोहरे की वजह से जबलपुर और ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर 12 ट्रेनें लेट चल रही हैं, जबकि इंदौर एयरपोर्ट पर 2 फ्लाइट्स में देरी हुई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के उत्तरी इलाकों में शीतलहर के तेज होने की चेतावनी दी है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments