Monday, March 2, 2026
Google search engine
Homeपॉलिटिक्सपार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते बीजेपी ने कई नेताओं को किया सस्पेंड

पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते बीजेपी ने कई नेताओं को किया सस्पेंड

NRI SANJH JALANDHAR (10 DECEMBER)

नगर निगम चुनाव की घोषणा के बाद दल बदलने और कार्रवाई का दौर शुरू हो गया है। जालंधर नगर निगम चुनाव को लेकर सभी पार्टियां सक्रिय हो गई हैं। भाजपा ने आज कार्रवाई करते हुए पश्चिम हलके के करीब पांच नेताओं को निलंबित कर दिया है। निलंबित किए गए सभी नेता जल्द ही आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

पार्टी विरोधी गतिविधियां करने के चलते जालंधर भाजपा प्रधान सुशील शर्मा ने यह फैसला लिया है। निलंबित किए गए नेताओं में विनीत धीर, सौरभ सेठ, कुलजीत हैप्पी, गुरमीत चौहान और अमित लुधरा शामिल हैं। सभी जालंधर भाजपा के सक्रिय सदस्य थे।

पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते की गई कार्रवाई

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भाजपा की ओर से यह कार्रवाई इसलिए की गई है, क्योंकि सभी नेता कुछ दिनों से एक साथ पार्टी विरोधी गतिविधियां कर रहे थे। जिससे पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में काफी नुकसान हो सकता था। भाजपा ने सभी तथ्यों को देखने के बाद यह कार्रवाई की है।

साथ ही चर्चा यह भी है कि सभी नेता जल्द ही आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। सभी आम आदमी पार्टी के संपर्क में हैं। हालांकि, नेताओं की ओर से फिलहाल कोई बयान जारी नहीं किया गया है। लेकिन इसे लेकर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में हलचल मच गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments